40 साल सरकारी क्षेत्र में सेवा करने के बाद मलेरिया विभाग में दो कर्मचारियो का रिटायरमेंट बुधवार को हुआ। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब शासकीय सेवा में काम करने के बाद परिवार के साथ रहना है। उनके साथ समय बिताना है, कंपोजिट बिल्डिंग में स्थित मलेरिया विभाग में पदस्थ प्रयोगशाला सहायक के पद पर पदस्थ श्रवण कुमार कश्यप और श्रीमती पूर्णिमा साहू की सेवा निवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएमओ अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि इनका योगदान महत्वपूर्ण रहा, इस दौरान रिटायर कर्मचारियों ने भी अपना अनुभव शेयर किया।






