छात्रावास का प्रबंध करने की मांग पर दिव्यांग दृष्टिहीन छात्र-छात्राओं ने कलेक्टर से लगाई गुहार।

उच्च शिक्षा ग्रहण करने के इच्छुक दिव्यांग दृष्टिहीन छात्र-छात्राओं ने कलेक्टर से गुहार लगाकर छात्रावास का प्रबंध करने की मांग की है। जमुना प्रसाद कॉलेज बिलासपुर में प्रवेश लेने के लिए आवेदन किए हुए छात्रों को निवास की परेशानियां हो रही है। जिनमें कुछ छात्र प्रथम वर्ष और कुछ द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। दिव्यांग दृष्टिहीन छात्र के रहने के लिए छात्रावास की व्यवस्था नहीं है। जिस वजह से इन्हें दूर दराज से सफर कर कॉलेज आना पड़ता है।

इस कारण वे रोज कॉलेज जाने में असमर्थ है। जिस वजह से दृष्टिहीन छात्रों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। प्रतिदिन 5 से 6 घंटे का सफर तय कर कॉलेज आना संभव नहीं है। साथ ही दृष्टिहीन छात्रों ने बताया कि हमारी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है। कि हम किराए से मकान लेकर रहकर पढ़ाई कर सकें। जिसकी वजह से हमारी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसलिए इन सभी छात्रों ने अपनी मांग रखते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है; कि दिव्यांग दृष्टिहीन छात्रों के लिए छात्रावास का प्रबंध किया जाए। ताकि वे भी उच्च शिक्षा ग्रहण कर सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles