खुटाघाट बांध के वेस्ट वेयर में जान जोखिम में डालकर स्टैंडबाज करते दिखे लोग, प्रशासन को सूचित करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं।

खूंटाघाट बांध का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पर्यटक अपनी जान जोखिम में डालकर बांध के वेस्ट वेयर में कूदते नजर आ रहे हैं। लगातार बारिश के कारण बांध का वेस्ट वेयर आरंभ हो चुका है। तेज़ बहाव में पानी बह रहा है। इसके बावजूद लोग सुरक्षा की अनदेखी कर खतरनाक स्थान पर कूदते देखे जा सकते हैं।

दरअसल पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश के चलते जिले में नदी-नाले उफान पर है। रतनपुर के खूंटाघाट स्थित जलाशय भी लबालब हो गया है। वेस्ट वेयर से पानी छलक रहा है। जिसे देखने के लिए पर्यटक वहां पहुंच रहे हैं। इस दौरान वेस्ट वेयर में कुछ लोग पानी के बहाव में खतरनाक तरीके से छलांग लगाते नजर आ रहे हैं। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि, प्रशासन को कई बार इस मुद्दे पर सूचित किया गया है, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। यह स्थिति बहुत चिंताजनक है।

किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। लगातार बारिश से बांध के वेस्ट वेयर का पानी बहुत तेज़ी से बह रहा है, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ गया है। खूंटाघाट बांध के वेस्ट वेयर में पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई ठोस सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि, प्रशासन की लापरवाही के कारण ही पर्यटक खतरनाक कदम उठा रहे हैं। जिन्हें रोकने और टोकने वाला कोई नहीं है। इससे 4 साल पहले डैम के इस वेस्ट वेयर के तेज बहाव में एक युवक कूद गया था। वो रात भर पेड़ के सहारे पत्थर में टिका रहा। दूसरे दिन सेना के हेलीकाप्टर से उसे एयर लिफ्ट किया गया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles