गुरुवार की सुबह बिलासपुर पुलिस प्रशासन और पुनः हरियाली संस्था के तत्वावधान में पुलिस लाइन में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह शामिल हुए,,वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में एएसपी उमेश कश्यप एएसपी नीरज चंद्राकर एएसपी अर्चना झा सहित अन्य राजपत्रित अधिकारी शामिल हुए। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान एसपी सहित अन्य पुलिस के अधिकारियों ने चम्पा, अमलताश एवं अन्य फूलदार और छायादार वृक्ष लगाकर शहर वासियों से भी एक वृक्ष मां के नाम लगाने अपील की।




