फाउंडेशन बिलासपुर के द्वारा संत नामदेव भवन नूतन चौक में आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, डिप्टी सीएम अरुण साव सहित विधायक सुशांत शुक्ला हुए शामिल।

डिप्टी सीएम अरुण साव तथा विधायक सुशांत शुक्ला श्री नामदेव फाउंडेशन बिलासपुर के द्वारा संत नामदेव भवन नूतन चौक में आयोजित आयुष स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए। भाजपा के संवाद प्रमुख स्व आलेख वर्मा की स्मृति में आयोजित आयुष स्वास्थ्य शिविर में उन्होंने अपना ब्लड प्रेशर भी चेक कराया और उनका ब्लड प्रेशर डॉक्टरों ने नॉर्मल बताया।

डिप्टी सीएम ने आयुष स्वास्थ्य शिविर की सराहना करते हुए कहा है कि श्री नामदेव फाउंडेशन के द्वारा समाज के हित में अच्छी पहल की गई है। स्वर्गीय आलेख वर्मा समाज के समर्पित तथा भाजपा के संवाद प्रमुख एवं निष्ठावान कार्यकर्ता रहे। उनकी स्मृति में श्री नामदेव फाउंडेशन के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन अच्छी पहल है। श्री साव ने कहा है कि राज्य शासन के द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े काम किया जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में 300 बिस्तरों का सरकंडा में बड़ा अस्पताल जल्द शुरू होने वाला है। प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। और गंभीर रोगों का इलाज अब यही हो रहा है। बरसात के मौसम में डायरिया मलेरिया सर्दी खांसी बुखार जैसे रोगों के इलाज के लिए आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने आयुर्वेदिक तथा होम्योपैथिक चिकित्सकों की सराहना की। विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा की श्री नामदेव फाउंडेशन के द्वारा स्वास्थ्य शिविर में लोगों को लाभ मिल रहा है। आलेख वर्मा ने तेलीपारा में मोहल्ला विकास समिति के माध्यम से पहली बार स्वास्थ्य शिविर लगाया था और आज समाज के लोग उनकी याद में लोगों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया। भाजपा के जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत ने भी शिविर की सराहना की और स्वर्गीय आलेख को श्रद्धांजलि दी। आयुर्वेद चिकित्सा डॉ कोमल सिंह डोटे ने कहा है कि संत नामदेव भवन में आयोजित आयुष स्वास्थ्य शरीर में 250 से अधिक मरीजों का परीक्षण किया गया। जिसमें त्वचा रोग, हड्डी रोग, वाद रोग, उदर, खून की कमी, बीपी शुगर सर्दी खांसी बुखार, के मरीज ज्यादा है जिनका परीक्षण करके उनको सलाह दी गई और निशुल्क दवा का वितरण भी किया । श्री नामदेव फाउंडेशन बिलासपुर के द्वारा आज संत नामदेव भवन नूतन चौक में निशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें होम्योपैथिक तथा आयुर्वेदिक के चिकित्सकों ने लगभग 250 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया एवं निशुल्क दवा का वितरण किया । जिनमे सर्दी खांसी बुखार एवं बीपी शुगर के मरीजों का की संख्या अधिक थी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles