स्नेक लेडी के नाम से मशहूर अजिता ने 7 साल में 7 हजार से अधिक सांपो का किया रेस्क्यू, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज।

आज हम बात करेंगे एक ऐसी युवती की जिसके लिए जहरीले सांप पकड़ना खिलौनों से खेलने के बरावर है. इनका नाम है अजिता पांडेय, जो सांपों को खिलौने की तरह पकड़ती है। अजिता 7 साल में 7 हजार से अधिक सांपों का रेस्क्यू कर चुकी हैं। सांपों का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम दर्ज है। अजिता जहां भी सांपों के रेस्क्यू के लिए जाती हैं, वहां के स्थानीय लोगों को सांप से जुड़ी जानकारियां जरूर देती हैं। वह अलग-अलग सांपों के बारे में बताती हैं और सांप के काटने पर झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ते हुए तुरंत ही अस्पताल जाने की सलाह भी देती हैं।

अजिता का मानना है कि जागरूकता फैलाने से लोगों के मन से सांपों का डर दूर हो सकता है। वे समझ सकते हैं कि सांप स्वाभाविक रूप से हिंसक नहीं होते। उनका लक्ष्य है कि समाज में सांपों के प्रति लोगों की धारणा में सकारात्मक बदलाव आए। वह विभिन्न समुदायों में जाकर लोगों को सांपों के महत्व और उनके पर्यावरणीय योगदान के बारे में भी बताती हैं। स्नेक लेडी के नाम से चर्चित अजीता पांडे का ज़ी न्यूज से खास बातचीत में सुनिय सांप से संबंधित जानकारी, इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव भी शेयर कीये।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles