राज्य में भाजपा सरकार बनते ही विकास की गंगा बह निकली है, सरकार लगातार विकास के नाम पर राशि आवंटित कर रही है, सरकार ने राज किशोर नगर क्षेत्र के लिए एक करोड रुपए के विकास कार्य की घोषणा की है, जिसमें वार्ड नंबर 51 राजकिशोर नगर ऊर्जा पार्क के पीछे मुक्तिधाम निर्माण के लिए 30 लाख रुपए देने की घोषणा की है। वहीं वार्ड नंबर 52 वसंत विहार चौक के पास वेंडिंग जोन निर्माण के लिए 20 लाख देने की बात कही है। साथ ही बिलासपुर शहर में सड़कों की रिपेयरिंग के लिए राशि देने की बात नगरी प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कही है, उन्होंने बताया कि लोगों की मुझसे उम्मीद है इसे लेकर सड़क निर्माण के लिए 3 करोड़ की घोषणा की है।



गुरुवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम में पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि अभी एक ही वेंडिंग जोन की घोषणा की है, जबकि शहर में तीन और वेंडिंग जोन बनाना है जिसके लिए एक करोड रुपए घोषित किया गया है। साथ ही मोपका के जिस स्थान पर वृक्षारोपण किया गया, वहां एक पेड़ मां के नाम एक उद्यान बनाया जाएगा, इसके लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा उपमुख्यमंत्री ने की है, वही ऊर्जा पार्क के उन्नयन के लिए भी 20 लाख देने की बात उपमुख्यमंत्री ने कही है।


