Homeहमर बिलासपुरप्रवेश के लिए अंतिम तिथि में विरोधाभास उच्च शिक्षा विभाग द्वारा दो...

प्रवेश के लिए अंतिम तिथि में विरोधाभास उच्च शिक्षा विभाग द्वारा दो अलग-अलग तिथि घोषित करने पर विद्यार्थियों में असमंजस, आशीर्वाद पैनल ने किया घेराव।

ज्ञात होगी छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रवेश के संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया था जिसकी अंतिम तिथि दिनांक 31.7.2024 तक थी वही छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विश्वविद्यालय के एकेडमिक कैलेंडर का भी निर्धारण किया था जिसकी अंतिम तिथि 14.8.2024 है अब ऐसे में विद्यार्थियों में विरोधाभास की स्थिति उत्पन्न हो गई एक और छत्तीसगढ़ शासन 14 अगस्त तक प्रवेश देने की पात्रता एकेडमिक कैलेंडर के माध्यम से दे रहा है वही पुनः नोटिस जारी कर 31 जुलाई अंतिम तिथि निर्धारित कर दी गई अब ऐसी स्थिति में विद्यार्थी एकेडमिक कैलेंडर लेकर महाविद्यालय व विश्वविद्यालय पहुंच रहे हैं प्रवेश लेने के लिए परंतु जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा 31 जुलाई अंतिम तिथि होने की स्थिति में प्रवेश देने से मना कर रहे हैं अपनी इन्हीं परेशानियों को लेकर विभिन्न महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा आशीर्वाद पैनल से अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के छात्रसंघ सचिव मनीष मिश्रा से मुलाकात की और उन्हें अपनी परेशानी बताई।

उक्त परेशानियों को लेकर समस्त विद्यार्थियों के साथ अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के उच्च अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए उच्च अधिकारियों की अनुपस्थिति में विद्यार्थियों ने परीक्षा प्रभारी से मुलाकात की एवं विरोधाभास की स्थिति दूर करने व प्रवेश की तिथि में वृद्धि करने की बात कही जिस पर उनके द्वारा सकारात्मक उत्तर देते हुए छात्रहित में निर्णय लेने का आश्वासन दिया।

घेराव करने वालो में मुख्य रूप से विश्वविद्यालय सचिव मनीष मिश्रा, मनोज मेश्राम, अमिताभ वैष्णव, राहुल, विकास विश्वकर्मा, निखिल सिंह, हेमराज शर्मा, अनुपम, राजेंद्र, सानू, आशीष, किशन, राज दिनकर, विशाल, नंदिनी, तंजीम, साक्षी कशेर, हेली, खुशी, भावना, शिरीष, कृतिका, मुस्कान, प्रियंका आदि छात्र-छात्र उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments