शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने नगर निगम की टीम ने सीएमडी चौक, पुराना बस स्टैंड, गायत्री मंदिर में शुरू की कार्यवाही।

शहर की यातायात व्यवस्था दुस्र्स्त करने फिर से नगर निगम की टीम ने कार्रवाई शुरू की है। शुक्रवार को सीएमडी चौक, पुराना बस स्टैंड, गायत्री मंदिर में कार्यवाही की गई। इस दौरान सड़क में रखे दुकानों के सामान को जब्त किया गया। साथ ही चौक में अवैध रूप से संचालित हो रहे ठेला और गुमटियों को जब्त किया गया और दुकानदारों को सामान बाहर न रखने की चेतावनी दी गई है।

बिलासपुर में लगातार अतिक्रमण पर कार्यवाही जारी है। कार्यवाही करने के बावजूद इसे गंभीरता से न लेने वालों पर अतिक्रमण शाखा लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में सड़क पर फैले ठेले जो ट्रैफिक व्यवस्था में बाधक बन रहे थे। कार्यवाही कर सामानों को जप्त कर लिया। अधिकतर देखा जा रहा है कार्यवाही करने के बावजूद इसे गंभीरता से ना लेकर दोबारा व्यापारी वही अपनी दुकान लगा देते हैं। जिस पर निगम सख्ती से कार्यवाही करते नजर आ रही है। निगम कमिश्नर अमित कुमार के आदेश अनुसार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क पर अव्यवस्थित ढंग से व्यापार करने वालों पर अतिक्रमण की कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles