Homeहमर बिलासपुरदेवरीखुर्द के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव से परेशान...

देवरीखुर्द के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव से परेशान रहवासी।

बिलासपुर नगर निगम में शामिल देवरी खुर्द हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। इसके चलते यहां के रहवासी परेशान है। हाउसिंग बोर्ड में रहने वाले अंकुर गुप्ता ने बताया कि यहां की सड़क खराब है। एक तो वैसे ही रोड का चौड़ीकरण नहीं हुआ है। ऊपर से यहां पर स्थित डिवाइडर की वजह से आने जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सुबह और शाम के समय सड़क के किनारे सब्जी बाजार लगता है।

जिसकी वजह से यहां पर गाड़ियां भी खड़े करने की जगह नहीं रहती है। साथ ही डिवाइड में लगे पेड़ पौधे की कटाई छंटाई नियमित रूप से नहीं होने के कारण वे आते जाते गाड़ियों के सामने आकर रास्ते में बाधा बनते हैं। उनकी मांग है कि डिवाइडर को तत्काल हटाया जाए ताकि मार्केट में सब्जी लेने वालों को तकलीफ ना हो और सफाई व्यवस्था नहीं होने से परेशानी बढ़ गई है। इस पर भी ध्यान दिया जाए। लेकिन जिम्मेदार अफसर इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वही निवासियों का कहना है की सेवा शुल्क में आए दिन बढ़ोतरी की जाती है लेकिन सुविधाओं में विस्तार नहीं किया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments