Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर में ताइक्वांडो संघ द्वारा 2 से 4 अगस्त तक राज्य स्तरीय...

बिलासपुर में ताइक्वांडो संघ द्वारा 2 से 4 अगस्त तक राज्य स्तरीय रेफरी सेमिनार एवं रिफ्रेशर कोर्स का संपन्न हुआ आयोजन।

ताइक्वांडो संघ की ओर से बिलासपुर जिले में 3 दिवसीय राज्य स्तरीय रेफरी सेमिनार एवं रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन किया गया। 2 अगस्त से 4 अगस्त तक आयोजित रेफरी एवं रिफ्रेशर प्रोग्राम में आंध्रप्रदेश के इंटरनेशनल रेफरी ने 3 दिनों तक विभिन्न जिलों से आये ताइक्वांडो खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण देने पहुंचे इंटरनेशनल रैफरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ के सेक्रेट्री मनजीत पूरी गोस्वामी का मैं दिल से धन्यवाद करता हूँ। जिन्होंने ताइक्वांडो को ना सिर्फ छत्तीसगढ़ में बढ़ावा दिया बल्कि प्रदेश के युवाओं के तन मन दिल में ताइक्वांडो को लेकर एक जज्बा जगाया।जिसके चलते आज छत्तीसगढ़ के युवा भी डिस्ट्रिक्ट, स्टेट से लेकर नेशनल ताइक्वांडो ओलंपिक गेम्स में हिस्सा ले रहे है और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रहे है।

इसी तरह उन्होंने भी विभिन्न जिलों से आये ताइक्वांडो के खिलाड़ियों को रैफरी सेमिनार एवं रिफ्रेशर कोर्स के जरिये प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के बाद अतिथि के रूप में एवं खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने शामिल हुए इंटरनेशनल रैफरी को शॉल श्रीफल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके खिलाड़ियों को भी मोमेंटो और प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। निश्चित ही यहां जितने भी खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है उन सभी का सेलेक्शन आगामी दिन आयोजित राज्य लेवल से लेकर नेशनल लेवल के ताइक्वांडो ओलंपिक गेम्स में होगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य और बड़ी संख्या में ताइक्वांडो के खिलाड़ी शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments