Homeहमर बिलासपुरतारबाहर सीएमडी चौक स्थित "चर्च ऑफ क्राइस्ट" में पदाधिकारियों ने बाथरूम और...

तारबाहर सीएमडी चौक स्थित “चर्च ऑफ क्राइस्ट” में पदाधिकारियों ने बाथरूम और शौचालय का कराया निर्माण।

चर्च ऑफ क्राइस्ट तारबाहर सीएमडी चौक में 96 साल बाद यहां आने वाले मसीही सेवकों को शौचालय और बाथरूम की सुविधा मिल सकी है। इसके लिए वर्तमान के पदाधिकारियों ने इस सौगात के लिए प्रभु का आभार जताया और इस अवसर पर रविवार को प्रभु की विशेष आराधना भी की गई। चर्च ऑफ क्राइस्ट के पास्टर सुदेश पॉल ने जी न्यूज से खास बातचीत कर बताया कि उनका यह चर्च 96 साल पुराना है।

वर्षो से यहां प्रभु के सेवक प्रभु की आराधना करते आ रहे हैं लेकिन आजतक यहां एक शौचालय तक का निर्माण नही हो सका। पूर्व के पदाधिकारियों ने भी यहां 50-60 साल शासन किया लेकिन उन्होंने भी प्रभु के सेवकों के लिए एक शौचालय तक की व्यवस्था नही की, लेकिन वर्तमान के पदाधिकारियों यानी कि चर्च ऑफ क्राइस्ट के पास्टर सुदेश पॉल एवं उनकी टीम ने तारबाहर चर्च परिसर में बाऊंड्री वॉल, चर्च गेट एवं बाथरूम और शौचालय निर्माण कर मिशन ग्रुप के खिलाफ इतिहास रच दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments