Homeहमर बिलासपुरग्राम पंचायत खैरा जनपद पंचायत बिल्हा में नलजल योजना के तहत टंकी...

ग्राम पंचायत खैरा जनपद पंचायत बिल्हा में नलजल योजना के तहत टंकी और रोड संबंधी कार्य बंद होने पर ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

ग्राम पंचायत खैरा जनपद पंचायत बिल्हा मे नलजल योजना के तहत निर्माण कार्य पानी टंकी एवं रोड मरम्मत पिछले एक वर्ष से ठेकेदार के द्वारा बंद कर दिया गया है। जिसके कारण आम जनता को पानी की समस्या हो रही है। इसके साथ ही पाईप बिछाने के लिए सी.सी. रोड को तोडा गया था। जिसका आज तक मरम्मत नही किया गया है। जिसमें ठेकेदार की साफ लापरवाही नजर आ रही है।

जिसकी वजह से आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसात के मौसम होने के कारण पूरे गांव मे किचड फैल जाता है। गांव वालो को आने जाने के लिए रोड भी नहीं है। अपनी समस्या को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्टर जन दर्शन में अपनी समस्या बताई और पानी टंकी एवं सी.सी. रोड मरम्मत कार्य को जल्द से जल्द काराने की मांग की ताकि ग्रामीणों को हो रही समस्या से निजात मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments