आदतन आरोपी को 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत किया गया गिरफ्तार….आरोपी से चाकू किया गया जप्त…ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया जेल

राजनांदगांव/ पुलिस अधीक्षक राजनादगांव मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर शांति पूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने हेतु असमाजिक तत्वों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 31.10.2023 को जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि शुभम यादव नामक व्यक्ति हाट बाजार ़राजनांदगांव के पास अपने हाथ में चाकू लेकर लोगो को डरा धमका रहा है, आसपास के लोग दहशत में है। कि सूचना पर तत्काल मौका पहुंचकर घेराबंदी कर पकड़ेे नाम पता पूछने पर अपना नाम व पता शुभम यादव पिता हेमंत यादव उम्र 21 साल साकिन थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0) बताया, जिसके कब्जे से एक नग लोहे का धारदार चाकू मिला, जिसे मौके पर जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

            आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट के तहत सबूत पाये जाने से आरोपी के विरूद्व थाना कोतवाली राजनांदगांव में अपराध क्रमांक 839/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया, आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया। आरोपी के विरूद्ध पूर्व में भी अप0 क्र0 337/21 धारा 294,323,506,34 भादवि0 कायम कर चालान न्यायालय पेश किया गया हैै

            उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री एमन साहू, प्र0आर0 संदीप चैहान, आर0 रंजीत चैरसिया, रूपेन्द्र वर्मा एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles