लेडीज क्लब की महिलाओं ने पुलिस ऑफिसर क्लब में गुरुवार शाम को सावन उत्सव मनाया, इस दौरान सभी हरे वस्त्रों में बहुत सुंदर दिखाई पड़ रहे थे। साथ ही सावन उत्सव में गेम नृत्य और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सभी ने अपने सुनहरे पलों को बहुत यादगार तरीके से बिताया, इसके साथ ही महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के गेम खेले गए.

क्लब की अध्यक्ष वंदना मिश्रा ने बताया कि सावन का विशेष महत्व होता है और हरा रंग शिव शंकर और कान्हा को प्रिय है, साथ ही इसे खुशी प्रगति का भी प्रतीक माना गया है। इस दौरान सभी महिलाएं खुशहाली के साथ बिताते हैं, लकी ड्रा के द्वारा सावन क्विन का चयन किया गया, जिसमें डॉक्टर दीप्ति देवरस को सावन सुंदरी चुना गया। इस दौरान महिलाओं ने नृत्य कर खुशियां मनाई।




