Homeहमर बिलासपुरमायके जा रही महिला को परिचित टीचर ने लिफ्ट देने के बहाने...

मायके जा रही महिला को परिचित टीचर ने लिफ्ट देने के बहाने सुनसान मकान में लेजाकर; दोस्तों के साथ किया गैंगरेप, तीनों आरोपी गिरफ्तार।

लिफ्ट देने के बहाने महिला के साथ उसके ही परिचित टीचर ने गैंगरेप किया। मायके जा रही महिला को कार में बिठाकर सुनसान मकान में ले जाया गया, जहां तीनों दोस्तो ने बारी बारी से महिला के साथ बलात्कार किया। इस मामले में तीनों ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

लिफ्ट देने के बहाने महिला के साथ गैंग रेप करने वाले आरोपी पकड़े गए हैं। 30 वर्षीय महिला बुधवार शाम को अपने घर लाल खदान से डिघोरा जाने के लिए मेन रोड दर्री घाट पर बस का इंतजार कर रही थी, तभी उसके परिचित टीचर प्रमोद चंदेल का फोन आया कि वह चाहे तो उसके साथ चल सकती है, महिला इसके लिए राजी हो गई। इसके बाद प्रमोद सिंह अपनी सफेद रंग की कार से वहां पहुंचा जिसके साथ उसका साथी यजवेंद्र सिंह चंदेल भी था । प्रमोद महिला का परिचित था इसलिए उसने महिला को कार से मायके छोड़ने का प्रस्ताव दिया। परिचित होने की वजह से महिला उसकी कार में बैठ गई, जिसके बाद यह दोनों उसे रिस्दा स्थित धान मंडी के पास सुनसान कमरे में ले गए। इसके बाद बारी-बारी से दोनों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद इनका तीसरा साथी अखिलेश सिंह भी पहुंच गया और उसने भी महिला के साथ बलात्कार किया। इतना ही नहीं इसकी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी और महिला को वहीं छोड़कर भाग गए।

रात होने की वजह से किसी तरह महिला घर पहुंची और अगले दिन उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने भी आरोपी टीचर प्रमोद सिंह के साथ ही उसके दोस्त यजवेंद्र सिंह चंदेल और अखिलेश सिंह चंदेल को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी रिस्दा के रहने वाले हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments