Homeहमर बिलासपुरवृद्ध महिला के साथ गांव के ही युवा लड़के ने की मारपीट,...

वृद्ध महिला के साथ गांव के ही युवा लड़के ने की मारपीट, कानूनी न्याय के लिए महीनों से एसपी कार्यालय की काट रही चक्कर।

नगचुई गांव तखतपुर जूना पारा चौकी मैं रहने वाली एक वृद्ध महिला पिछले एक महीने से परेशान है। गांव में ही रहने वाले रामनाथ नाम के 23 वर्ष के लड़के ने बुजुर्ग महिला के साथ जमकर मारपीट की। आपको बता दे कि तखतपुर ग्राम नगचई में रहने वाली बुजुर्ग महिला छेदन बाई पिछले 1 महीने से न्याय के लिए चक्कर काट रही है लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। बुजुर्ग महिला के बेटे से गांव के ही एक लड़के रामनाथ की हाथापाई हुई। गुस्साये रामनाथ यादव ने बुजुर्ग महिला को ही अपना शिकार बनाकर महिला के साथ जमकर मारपीट किया।

इसकी शिकायत बुजुर्ग महिला द्वारा जूना पारा चौकी तखतपुर में की गई। आरोपी को 151 में चालान कर छोड़ दिया गया। वृद्ध महिला इस नाइंसाफी से परेशान होकर बिलासपुर एसपी के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंची। बावजूद इसके महिला को अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है। देखने वाली बात यह है कि आखिर और कितने चक्कर इस बुजुर्ग महिला को पुलिस थाने के लगाने होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments