Homeहमर बिलासपुररेलवे प्रशासन की तानाशाही रवैया से बिलासपुरवासी परेशान, पहले किए रास्ते बंद...

रेलवे प्रशासन की तानाशाही रवैया से बिलासपुरवासी परेशान, पहले किए रास्ते बंद और अब मुक्तिधाम पानी की किल्लत।

रेलवे प्रशासन की तानाशाही रवैया हमेशा लोगों की परेशानी का कारण बनता है। एक और तो रेलवे ने आम नागरिको का रास्ता रोक कर रखा है दूसरी तरफ तोरवा मुक्तिधाम में विगत एक महीने से पानी की दिक्कत हो रही है। वहां रहने वाले एवं अंतिम संस्कार करने वाले व्यक्ति पानी के लिए भटक रहे है। राजा गोस्वामी ने बताया कि विगत एक हफ्तों से तोरवा मुक्तिधाम में हेमू नगर के लोग की अंतिम संस्कार में शामिल हो रहा हूं। हमारे मोहल्ले में बंगाली समाज के व्यक्तियों का अंतिम संस्कार में पानी की आवश्यकता पड़ती है क्योंकि उनका अस्ति विसर्जन उसी दिन कर दिया जाता है।

बाकी तो हर समाज के लोगों को पानी की आवश्यकता होती ही है। जनप्रतिनिधि एवं रेलवे प्रशासन को पानी की समस्या से अवगत भी कराया गया लेकिन अभी तक तो पानी की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है जिसकी वजह से यहां आने वाले लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही पिछले कुछ समय से टैंकर का पानी बुलाकर यहां पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की जा रही है अपनी समस्या बताते हुए उन्होंने निवेदन किया है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments