बकरकुदा स्थित राइस मिल के पास अंधेरे की वजह से बाइक सवार खड़ी ट्रक से जा टकराई, घायलों की हालत गंभीर।

मल्हार चौकी अंतर्गत ग्राम बकरकुदा स्थित राइस मिल के पास अंधेरे में खड़ी ट्रक के पीछे बाइक सवार टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे तत्काल डायल 112 एम्बुलेंस से मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां घायलों की स्थिति गंभीर देखकर उन्हें सिम्स रिफर कर दिया गया। जानकारी मिली कि मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम बूढ़ीखार निवासी भागवत मेहर किसी काम से मस्तूरी गया हुआ था जो सोमवार की रात अपने बाइक से वापस अपने घर बूढ़ीखार जा रहा था, तभी बकरकूदा स्थित डीलाइट फूड राइस मिल के पास अंधेरे में बगैर सांकेतिक लाइट के खड़े ट्रक के पीछे जा टकराया।

जिससे भागवत मेहर के सिर और चेहरे में गंभीर चोटें आई। वही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। जिसकी पुलिस पतासाजी में जुट गई है। जानकारी मिली कि मल्हार चौकी क्षेत्र में आने वाले बकरकूदा स्थित डीलाइट फूड राइस मिल के सामने अगल बगल में धान लेकर खड़ी ट्रको से टकराकर अब तक कइयों की जान जा चुकी है लेकिन प्रशासन ना तो राइस मिल संचालक के प्रति कोई कार्रवाई करती है और ना रोड में ट्रक खड़ी करने पर अंकुश लगा पा रही है लेकिन इतनी दुर्घटना होने के बावजूद प्रशासन राइस मिल संचालक के खिलाफ कोई कड़ा कदम नहीं उठा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles