4 साल के बाद बिलासपुर केंद्रीय जेल में बहनें बांध सकेंगी भाइयों को राखी।

भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन 19 अगस्त को है,कोरोना के बाद जेल मे रक्षाबंधन के आयोजन पर रोक लगी थी. अब चार साल बाद जेल प्रशासन नें राखी का आयोजन करने अनुमति दे दी है. जेल प्रशासन इसकी तैयारियो मे जुटा है।

कोरोना के समय से प्रदेश के सभी 33 जेलो में रक्षाबंधन के आयोजन पर रोक लगी थी. अब स्थिति सामान्य हो गयी है तब जेल विभाग नें राखी त्यौहार मनाने का निर्णय लिया है. इस संबंध में सभी जेल अधीक्षकों को पत्र जारी कर तैयारी करने कहा है. यह चार साल बाद होगा की बहनें अपनें भाइयो को प्रत्यक्ष रूप से स्पर्श कर पाएंगी. जेल अधीक्षक के अनुसार इस साल करीब 11 हजार से अधिक बहनो की, जेल पहुंचने की सम्भावना है. जेल प्रांगण मे सभी को बारी-बारी भीतर प्रवेश देने, बैरिकेट्स लगाए जायेंगे इसके लिए वन विभाग से बांस की आपूर्ति करने कहा है

सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और नगर सेना से बल की मांग की गयी है.जाँच के बाद ही जेल के भीतर प्रवेश दिया जायेगा. रक्षाबंधन के दिन कैदियों को विशेष पकवान परोसे जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles