एटीएम मशीन में कार्ड लगाकर चोरी करनें वाले गिरोह के 3 सदस्यो को सिविल लाइन पुलिस नें किया गिरफ्तार।

एटीएम मशीन मे कार्ड लगाकर चोरी करनें वाले गिरोह के 3 सदस्यो को सिविल लाइन पुलिस नें गिरफ़्तार किया है. मूलतः फतेहपुर के रहने वाले आरोपी घटना के एक दिन पहले शहर के होटल मे आकर रुके और मौका पाते ही अपना काम कर फरार हो गये. एक बार फिर ये घटना को अंजाम दे पाते उससे पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गये।

उत्तरप्रदेश के फतेहपुर से आकर एक एटीएम गैंग चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था. एसबीआई के कलेक्टोरेट ब्रांच मैनेजर के पास जब मामले की शिकायत पहुंची तो आरोपियों की करतूत सामने आई, सीसीटीवी फुटेज मे सतेंद्र कश्यप और उसके 2 नाबालिग साथी एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करते नजर आए. आरोपियों नें एटीएम मशीन में एक कार्ड लगा दिया. ताकि उपभोगता जैसे ही पैसा निकालने के लिए एटीएम का उपयोग करें रुपये बीच में ही फस जाये. और उसके चले जाने के बाद यह फसे रूपये निकाल ले. ऐसे ही कुल 2 वारदात सिविल लाइन क्षेत्र में हुआ. एटीएम गिरोह ने एक बार 30,000 हजार पार किया, वही दूसरी बार 5700 रूपये निकाल लिए।

हाल ही में इस गिरोह के सदस्य सरकंडा क्षेत्र में पकड़े गए थे. वही यह गिरोह शहर में एक दर्जन से अधिक वरदात अंजाम दे चूका है. मामले में 3 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है. इनके पास से घटना मे इस्तेमाल कार्ड, मोबाइल जप्त किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles