Homeहमर बिलासपुरकेंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू पीताम्बरा पीठ सरकण्डा पहुंचकर की शहरवासियों...

केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू पीताम्बरा पीठ सरकण्डा पहुंचकर की शहरवासियों के लिए खुशहाली और सुख समृद्धि की प्रार्थना।

केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू पीताम्बरा पीठ सरकण्डा पहुंचे। यहां पर श्री शारदेशवर पारदेश्वर महादेव में 1100 रुद्राक्ष भगवान शिव जी को प्रदोष काल में अर्पण किया। उसके पश्चात ब्रह्मशक्ति बगलामुखी देवी की पूजा अर्चना कर महाआरती की। साथ ही भगवान राम के दर्शन किए एवं प्रदेश एवं देश की खुशहाली सुख समृद्धि की प्रार्थना की। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने पूजा के बाद पीतांबरा पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य डाॅ. दिनेश जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया, तथा श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा अर्चना कर अनेक विषयों पर बातचीत की।

सावन के महीने में शारदेश्वर पारदेश्वर महादेव की पूजा अर्चना के दौरान मंदिर में काफी श्रद्धालु पहुंचे थे। बगलामुखी देवी मंदिर पीतांबरा पीठ में चल रहे महारुद्राभिषेकात्मक महायज्ञ नमक चमक विधि द्वारा प्रारंभ हो गया है जोकि निरंतर एक माह तक चलेगा 6 जुलाई आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा से लेकर आगामी 15 नवंबर 2024 कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा तक चलने वाले श्री पीतांबरा हवनात्मक महायज्ञ मे 36 लाख आहुतियाँ अर्पित की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments