Homeहमर बिलासपुरशेयर मार्केटिंग के नाम पर ठगी करने वाले 3 आरोपियों को दिल्ली...

शेयर मार्केटिंग के नाम पर ठगी करने वाले 3 आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेकर की पूछताछ

दिल्ली में शेयर मार्केटिंग में ट्रेडिंग के नाम पर 9 लाख की ठगी के मामले में दोबारा दिल्ली पुलिस ने शहर में दबिश देकर तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हालांकि बाद में दो युवकों को गिरफ्तार कर नोटिस देकर छोड़ दिया गया। वहीं एक युवक को रिमांड में गिरफ्तार कर पुलिस दिल्ली ले गई। कोतवाली टीआई एसआर साहू ने बताया कि दिल्ली साइबर थाना की पुलिस टीम दिल्ली के एक व्यक्ति से शेयर ट्रेडिंग के मामले में 9 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपियों की तलाश में आई थी। टीम ने कोतवाली क्षेत्र में दबिश देकर अमन श्रीवास्तव, शिवा श्रीवास, आदर्श तिवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सोमवार की दोपहर दिल्ली पुलिस ने मामले में अमन श्रीवास्तव, शिवा श्रीवास को गिरफ्तार कर दिल्ली कोर्ट में उपस्थित होने का नोटिस देकर छोड़ दिया है। वहीं आदर्श तिवारी को गिरफ्तार कर कोर्ट अनुमति लेकर रिमांड में दिल्ली लेकर रवाना हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments