Homeहमर बिलासपुरराखी खरीददारी करने मार्केट पहुंची महिला हुई चोरी का शिकार, सीटी कोतवाली...

राखी खरीददारी करने मार्केट पहुंची महिला हुई चोरी का शिकार, सीटी कोतवाली में शिकायत दर्ज।

राखी पर्व पर खरीददारी करने भक्त कंवर राम मार्केट पहुंची महिला चोरी का शिकार हो गयी। अज्ञात चोर महिला के पिट्ठू बैग में रखे नगदी साढ़े चौतीस हजार रुपयों को लेकर फरार हो गए। शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सिटी कोतवाली टीआई एसआर साहू ने बताया कि सकरी गोकुलधाम निवासी राधिका यादव रविवार की शाम राखी पर्व में खरीददारी करने भक्त कवंर राम मार्केट आई थी।रविवार की शाम वे मार्केट में सामान खरीद रही थी। इसी दौरान भीड़भाड़ का फायदा उठाकर उनके पिट्ठू बैग की चेन खोलकर उसमें रखा पर्स चोरी कर लिया गया। पर्स में 34 हजार 500 रुपए रखा हुआ था।सामान खरीदने के बाद उन्होंने पेमेंट करने के लिए बैग देखा तो चेन खुली हुई थी और उसमें पर्स नहीं था। उन्होंने आसपास के लोगो से पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नही चला।जिसके बाद राधिक यादव घटना की रिपोर्ट लिखाने कोतवाली थाना पहुंची। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

कड़ी चौकसी एवं सुरक्षा के बावजूद थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत राखी की खरीददारी करने बाजार पहुंची महिला के बैग से 34 हजार 500 रुपये पार हो गए।हालांकि शिकायत के बावजूद सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद भी पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है। कुल मिलाकर अब भी पुलिस के हाथ खाली है।फिलहाल एक बार फिर से कड़ी सुरक्षा के बीच चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को बड़ी चुनौती दी है।देखने वाली बात होगी कि आखिर पुलिस इस मामले को कबतक सुलझा पाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments