थाना सिरगिट्टी क्षेत्र अंतर्गत तेज रफ्तार से दौड़ रहे बेलगाम भारी वाहनों पर लगाम नहीं लग पा रहा है। यही वजह है कि इस क्षेत्र में रोजाना सड़क हादसे हो रहे हैं। हादसे में किसी की जान चली जा रही है तो कोई जिंदगी भर के लिए अपाहिज हो रहा है। इसी तरह का एक मामला फिर से थाना सिरगिट्टी अंतर्गत नर्मदा कोल्ड ड्रिंक के पास से सामने आया है।

जहां एक होटल में राजमिस्त्री का कार्य करने वाले सिरगिट्टी निवासी राज महार हमेशा की तरह अपने काम पर होटल जा रहा था, वह थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित नर्मदा कोल्ड ड्रिंक के पास पहुंचा ही था कि सामने से तेज रफ्तार से फर्राटे भरते लापरवाही पूर्व वाहन चलाते हुए ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 AU 1344 ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जैसे ही वह बाइक से नीचे गिरा ट्रेलर के पहिए उसके दोनों पैर को रौंदते हुए आगे निकल गये। इसकी जानकारी जैसे ही घायल के परिवार वालों को पड़ी घायल के परिवार वालों ने राज महार को इलाज के लिए किम्स अस्पताल में भर्ती कराया, उसके बाद इस पूरे मामले की शिकायत थाना सिरगिट्टी पहुंचकर की।

सिरगिट्टी पुलिस ने एफआईआर जरूर दर्ज कर ट्रेलर को अपने कब्जे में ले लिया है लेकिन अभी इस मामले में पुलिस के द्वारा खानापूर्ति की जा रही है। इसी मामले को लेकर आक्रोशित घायल के परिवार वाले एवं सिरगिट्टी क्षेत्र के युवा थाना सिरगिट्टी पहुंचे हालांकि मामले में फिर भी कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका।



