तोरवा पटेल मोहल्ला में भोजली मोहत्सव समिति ने आयोजित की भोजली महोत्सव का कार्यक्रम, जहां प्रतिभागियों ने दी रोचक प्रस्तुतियां।

भोजली के अवसर पर विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी तोरवा पटेल मोहल्ला में भोजली महोत्सव समिति द्वारा भोजली महोत्सव का आयोजन किया गया, जहां प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

छत्तीसगढ़ के लोक पर्व भोजली को लेकर बिलासपुर में सजगता दिखती है, पिछले 18 वर्षों की भांति इस बार भी तोरवा पटेल मोहल्ला में भोजली महोत्सव समिति द्वारा भोजली उत्सव का आयोजन किया गया, जहां तय पारंपरिक वेशभूषा में सर पर भोजली लेकर प्रतिभागी शामिल हुए। भोजली के संरक्षण के लिए विवेकानंद नगर तोरवा वार्ड नंबर 41 में 19वे वर्ष भी शानदार आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर मेयर रामशरण यादव, अजय यादव आदि सम्मिलित हुए। भोजली दाई और छत्तीसगढ़ी महतारी के पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। यहां भोजली पर्व पर भी सामान्य अवकाश घोषित करने की मांग की गई। इस अवसर पर लोक कला मंच फुल भंवरा के कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

प्रतिभागियों के पंजीयन एवं बच्चों की प्रस्तुति के बाद परंपरा का पालन करते हुए रमौतीन केंवट और अरु निषाद को मितानिन बदाया गया । इस अवसर पर फिल्म कलाकार और आरजे देव यादव, रामजी यादव, दूजे निषाद, सोना, मनीषा वर्मा आदि उपस्थित रहे। साहित्यकार मीर अली मीर द्वारा गीत की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर आयोजित प्रतियोगिता में सरिता ग्रुप बूढ़ादेव नगर को प्रथम पुरस्कार मिला। पूर्णिमा ग्रुप तोरवा को द्वितीय और सुमन ग्रुप तोरवा को तृतीय स्थान मिला। अन्य प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत करने के साथ सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। कार्यक्रम का संचालन सुनीता मिश्रा द्वारा किया गया।

बड़ी संख्या में पहुंचे प्रतिभागियों में विजेताओं का निर्णय निर्णय सहदेव केवट, देवानंद दुबे और यशोदा सिंह के द्वारा किया गया। पुरस्कार के रूप में नगद राशि और स्मृति कप प्रदान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भोजली महोत्सव समिति के सदस्य और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles