Homeहमर बिलासपुरथाना तोरवा अंतर्गत दो मुहानी एनीकट के पास एक व्यक्ति की लाश...

थाना तोरवा अंतर्गत दो मुहानी एनीकट के पास एक व्यक्ति की लाश मिलने से आसपास के क्षेत्र फैली सनसनी।

थाना तोरवा अंतर्गत दो मुहानी एनीकट के पास एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और शव शिनाख्ती के साथ मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई।

थाना तोरवा क्षेत्र के दो मुहानी एनीकट के पास एक व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। क्षेत्र वासियों ने तत्काल इसकी जानकारी तोरवा पुलिस को दी। जहां मौकाए वारदात पर पहुंचकर पुलिस ने लाश को देखा तो उन्हें प्रतीत हुआ कि किसी ने इसके सर पर किसी धारदार हथियार से हमला कर इसे मौत के घाट उतार दिया है और यहां इसे फेंक दिया है। इसी संदेह पर पुलिस ने भी मौके पर जांच पड़ताल के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया और लाश की शिनाख्ती कार्यवाही में जुट गई। पुलिस के द्वारा लाश की शिनाख्ती तो नहीं हो सकी लेकिन एफएसएल टीम के जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम कार्यवाही के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

बहरहाल तोरवा पुलिस इस पूरे मामले में खुद संदेह जाहिर कर रही है। क्योंकि मृतक अज्ञात व्यक्ति के सर में चोट के गहरे निशान है। जिससे जाहिर होता है कि अज्ञात व्यक्ति पर किसी ने धारदार हथियार से हमला कर इसे मौत के घाट उतारा है। इसके अलावा व्यक्ति के हाथ में राखी भी बंधे हुए हैं। फिलहाल लाश की शिनाख्ती नही हो सकी है लेकिन मामले में वैधानिक कार्यवाही के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पीएम रिपोर्ट के आधार पर इस पूरे मामले में कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments