एक शातिर चोर को पकड़ने में तोरवा पुलिस को सफलता हाथ लगी है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए तोरवा थाना प्रभारी एसआई दिनेश कुमार ने बताया कि बीते 12 अगस्त की रात तोरवा पावर हाउस स्थित कान्हा डेरी में चोरी की घटना सामने आई थी। जिसके बाद प्रार्थी ने थाना तोरवा पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराया था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की तस्दीक की गई।

इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तोरवा धानमंडी के पास रहने वाला गणेश उर्फ नैतिक प्रधान ने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को उसके निवास से घेराबंदी कर धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने डेयरी से तकरीबन 12 हजार रुपये नगद चोरी की थी जिसे उसके द्वारा खर्च कर दिया गया। इस तरह पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मात्र 9 सौ रुपये जब्त कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


