Homeहमर बिलासपुरखेत से काम कर लौट रही दाऊपारा निवासी संतोषी की ...

खेत से काम कर लौट रही दाऊपारा निवासी संतोषी की आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत।

खेत से काम कर लौट रही महिला के ऊपर गाज गिरने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दाऊपारा निवासी संतोषी जोल्हे पति दिनेश जोल्हे उम्र 35 वर्ष गांव की महिलाओं के साथ सुबह से खेत में निंदाई करने के लिए गई थी बारिश शुरू हो जाने के बाद खेत में भिंग रही महिला जब वापस लौटते वक्त आकाशीय बिजली सीधे संतोषी जोल्हे के ऊपर गिरी जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई थी। खेत में साथ में काम करने गई महिलाएं संतोषी जोल्हे को गांव तक लायी जहां ग्रामीणों की मदद से उसे तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments