Homeहमर बिलासपुरउसलापुर में सहायक प्रोफेसर के सुने मकान को चोरों ने बनाया निशाना,...

उसलापुर में सहायक प्रोफेसर के सुने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख रुपए की सोने-चांदी के ज्वेलरी लेकर हुए चंपत।

थाना सिविल लाइन अंतर्गत इस बार चोरों ने सहायक प्रोफेसर के सूने मकान को निशाना बनाया और वहां से 5 लाख रुपये की कीमती सोने-चांदी के जेवर लेकर चंपत हो गए। पुलिस शिकायतकर्ता की शिकायत पर अपराध दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है।

उसलापुर वार्ड क्रमांक 14 स्टेशन के पास हुई चोरी ने पुलिस की पुलिसिया व्यवस्था की पोल खोल दी है। दरअसल उसलापुर में रहने वाली शिकायतकर्ता स्वाति टोप्पो ने बताया की उनके पति हेरमन टोप्पो अटल बिहारी वाजपेयी विश्व विद्यालय में सहायक प्रोफेसर हैं। उनका पूरा परिवार बीते 17 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व मनाने अम्बिकापुर गया था। इसी दौरान उनके सूने मकान में चोरों ने धावा बोलकर तीन दरवाजे का ताला तोड़कर आलमारी से सोने का नेकलेस सेट, मंगलसूत्र, अंगूठी, चेन, कान के बुंदे, चार जोड़ी पायल, बिछिया चोरी कर भाग गए।

जब वे वापस घर लौटे तो फर्स्ट फ्लोर के कमरों के ताले टूटे हुए थे और आलमारी खाली थी और सामान भी कमरों में बिखरे पड़े थे। जांच में पता चला कि आलमारी में रखे जेवर की चोरी हो गई थी। मीडिया को जानकारी देते हुए स्वाति टोप्पो ने बताया कि चोरी हुए जेवर की कीमत 5 लाख रुपए है। उन्होंने चोरी की सूचना भी सिविल लाइन पुलिस को दे दी है।शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर की जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

बहरहाल सिविल लाइन ही नही बल्कि सभी थाना क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। कई स्थानों में तो ठीक से पेट्रोलिंग पार्टी गस्त तक नही कर पाती है। सिविल लाइन अंतर्गत यह कोई पहली चोरी नही है बल्कि इसके पूर्व भी यहां चोरियां हो चुकी है जिसका सुराग तक पुलिस ढूंढ नही पाई है। फिलहाल इस बार फिर से पुलिस ने अपराध दर्ज कर औपचारिकता जरूर पूरी कर ली है।लेकिन देखने वाली बात होगी कि पुलिस इस चोर पुलिस के खेल को कब तक सुलझा पाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments