Homeहमर बिलासपुरसंपत्ति टैक्स बकाया लोगों को निगम ने भेजा नोटिस, 7 दिनों की...

संपत्ति टैक्स बकाया लोगों को निगम ने भेजा नोटिस, 7 दिनों की दी मोहलत।

नगर निगम के द्वारा शहर में संपत्ति कर समेकित कर के माध्यम से हर साल शहर में टैक्स की वसूली की जाती है लेकिन कई ऐसे लोग है जो नगर निगम को टैक्स नहीं देते हैं जिससे उनका बकाया साल दर साल बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि अब नगर निगम के द्वारा इन लोगों को नोटिस भेज कर 7 दिनों के अंदर राशि जमा करने कहा गया है। ऐसे लगभग 40 से 50 बकायदार है जिससे निगम को चार से पांच करोड़ की राशि लेनी है उन्हें निगम ने नोटिस थमाया है तो वहीं उनके द्वारा अगर नोटिस का जवाब या फिर राशि जमा नहीं किया गया तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम का मानना है कि इन राशि के आ आने से नगर निगम की वित्तीय समस्या थोड़ी दूर हो जाएगी तो वही टैक्स पटाने को लेकर भी लोगों के अंदर जागरुकता आएगी लेकिन जरूरी है कि नोटिस नोटिस का यह खेल ना खेल अब नगर निगम कार्रवाई करें ताकि इस तरह से लोग नगर निगम को आर्थिक राजस्व का नुकसान ना पहुंचाएं लेकिन जरूरी है कि नगर निगम बड़े बकायेदारों को थोड़ी सख्ती भी बरते ताकि हर साल यह राशि नियमित तौर पर जमा हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments