Homeहमर बिलासपुरप्रदेश में पहली बार बिलासपुर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप में मिलेगी सीएनजी...

प्रदेश में पहली बार बिलासपुर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप में मिलेगी सीएनजी की सुविधा।

बिलासपुर जिले का हाईटेक पेट्रोल पंप जिसे पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप के नाम से जाना जाता है। बिलासपुर पुलिस की पहल से इसे और भी ज्यादा संवारा गया है, यानी कि यहां से शहर वासियों को पहले की तुलना में वर्तमान में ज्यादा साधन और संसाधन उपलब्ध होने वाले हैं। दरअसल प्रदेश में पहली बार बिलासपुर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप में सीएनजी की सुविधा मिलने वाली है। जिसकी टेस्टिंग भी लगातार की जा रही है। संभावना है कि आगामी 1 सितंबर को इसकी शुरुआत की जा सकेगी। इसके साथ यहां इलेक्ट्रिक व्हीकलों की चार्जिंग की भी सुविधा दी जाएगी। वहीं पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप में पहले की तुलना में डीजल पेट्रोल के नोजलों की संख्या भी बढ़ा दी गई।

बिलासपुर में सीएनजी की सुविधा नहीं होने के चलते भी यहां सीएनजी से चलने वाले गाड़ियों की उपलब्धता नहीं हो पाती थी लेकिन बिलासपुर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप में सीएनजी की सुविधा उपलब्ध होते ही संभावना भी जताई जा रही है कि बाजारों में इससे संबंधित वाहन लोगों को मिलने लगेगी। फिलहाल पुलिस कल्याण पम्प में इसके लिए दो नोजल तैयार किये गए हैं। जो प्रदूषण रहित होने के साथ-साथ इससे माइलेज भी अधिक मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments