पहली बार आयोजित हुए घासी घसीया समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक मे मुख्य धारा से जोड़ने की कवायद करते हुए घासी घसिया समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक बिलासपुर में आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश भर से समाज के लोगों ने अपनी सहभागिता दी और बिलासपुर में आयोजित बैठक में शामिल हुए। समाज के संभागीय अध्यक्ष अनूप बिडिका ने जानकारी देते हुए बताया कि, छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज भी घासी घसीया समाज बहुत पीछे छूटा हुआ है। ऐसे में उन्हें मुख्य धारा में लाने के लिए ऐसी बैठक की बहुत अधिक जरूरत थी। शहर के लखीराम ऑडोटोरियम में बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जिसके लिए पूरे प्रदेश भर से समाज के लोग एकत्रित हुए है।




