Homeहमर बिलासपुरविद्युत विभाग के ठेकेदार अपने कर्मचारियों की जान के साथ खिलवाड़, सुरक्षा...

विद्युत विभाग के ठेकेदार अपने कर्मचारियों की जान के साथ खिलवाड़, सुरक्षा उपकरण के अभाव के बीच कर्मचारी काम करने को मजबूर।

कहते हैं आग, बिजली और पानी से खेलना जान लेवा साबित होता है। इसके बावजूद विद्युत विभाग के ठेकेदार अपने कर्मचारियों की जान के साथ खिलवाड़ करते हैं। शहर में कई बार इन्हीं लापरवाहियों के चलते हादसे हुए हैं और सुधार कार्य में लगे कर्मचारियों की जान गई है। फिर भी इससे कोई सबक नहीं लिया जा रहा है। रविवार को पुराना बस स्टैंड के पास विद्युत कर्मचारी बिना किसी सुरक्षा उपकरण के काम कर रहे थे।

जब इस विषय में सवाल किया गया तो ठेकेदार सवालों से बचकर भागते नजर आए, तो वहीं अधिकांश कर्मचारियों ने यह बताया कि उनके काम का यह पहला दिन है। यानी अप्रशिक्षित कर्मचारी बिना सुरक्षा उपकरणों के अपने प्राणों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। यह लापरवाही इन्हें भारी भी पड़ सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments