बिलासपुर स्टेशन के सामने खाली पड़ी जमीन पर रेलवे ने अस्थाई पार्किंग बनाने का काम लगभग पूरा, शिफ्टिंग की तैयारी जोरों पर।

बिलासपुर स्टेशन की आटो तथा कार पार्किंग को रेलवे नई जगह पर भेजने जा रही है। इसके लिए स्टेशन के सामने खाली पड़ी जमीन पर रेलवे ने अस्थाई पार्किंग बनाने का काम पूरा कर लिया है। जल्द ही शेष बचे काम के पूरा होने के बाद यहां की पार्किंग इस जगह पर शिफ्ट की जायेगी।

बिलासपुर रेलवे स्टेशन को भी अमृत भारत स्टेशन योजना के भव्य बनाने की कवायद शुरू की जा रही है। जिसकी तैयारियां शुरुआती स्टेज पर है। इस योजना के तहत स्टेशन बिल्डिंग के ठीक सामने बड़ी बिल्डिंग बनेगी। अभी स्टेशन में जितने भी कार्यालय संचालित हो रहे हैं, उनका दफ्तर नई बिल्डिंग में शिफ्ट हो जाएगा। नई बिल्डिंग बनाने का काम तभी शुरू होगा, जब यहां से कार, आटो के अलावा स्टाफ पार्किंग दूसरी जगह शिफ्ट होगी। इसके लिए अस्थाई पार्किंग बनाने पिछले दिनों सर्वे हुआ।

जिसमें मुल्कराज होटल के सामने की जमीन का चिंहाकन किया गया है। अस्थाई पार्किंग बनाने से पहले रेलवे ने उस जगह की सफाई कराई। सफाई के बाद अब पूरे हिस्से को समतल करने के साथ गिट्टी बिछा दी गई, ताकि कीचड़ न हो। बहुत जल्द अस्थाई गेट भी लगाने का काम हो जाएगा। जिस तेजी से काम चल रहा है माना जा रहा है कि 10 से 15 दिनों के भीतर अस्थाई पार्किंग बनकर तैयार हो जाएगी। इसके बाद कार एवं आटो पार्किंग को इस नई जगह पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। शिफ्टिंग के बाद पुरानी पार्किंग में तोड़फोड़ और निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles