Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर स्काउट गाइड की ओर से जन्माष्टमी के अवसर पर रविवार को...

बिलासपुर स्काउट गाइड की ओर से जन्माष्टमी के अवसर पर रविवार को आयोजित की गई कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम।

बिलासपुर स्काउट गाइड की ओर से जन्माष्टमी के अवसर पर रविवार को कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बिलासपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्साह हर तरफ देखने को मिल रहा है। सभी गली मोहल्लों में जन्माष्टमी की तैयारी चल रही है। बाजारों में भी जन्माष्टमी के अवसर पर खरीदारो की भीड़ लगी है। इस अवसर पर स्काउट गाइड की ओर से भी जन्माष्टमी कार्यक्रम किया गया। जिसमें झूला बनाओ प्रतियोगिता, कृष्ण श्रृंगार प्रतियोगिता और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्काउट गाइड के तत्वाधान में हर साल जन्माष्टमी के अवसर पर छात्र-छात्राओं को प्रेरित करने के लिए जन्माष्टमी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।

जिसमें बड़ी संख्या में स्काउट गाइड के छात्र-छात्राएं उपस्थित होकर इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनते हैं और भाग लेते हैं इसके साथ ही नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा राधा कृष्ण के स्वरूप में तैयार होकर नृत्य की प्रस्तुति दी जाती है। कृष्ण झूला सजाकर श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की जाती है। इसके साथ ही कृष्ण जी की मूर्ति को सजाने एवं हांडी सजाने की प्रतियोगिता आयोजित होती है। इसके पश्चात दही हांडी का कार्यक्रम धूमधाम से किया जाता है। इसके साथ ही कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम भी किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments