जूना बिलासपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर में धूमधाम से मनाया जा रहा श्री कृष्ण जन्मोत्सव, 11,000 चॉकलेट की पहनाई जाएगी माला।

26 अगस्त को भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव पूरे देश के मंदिरों में मनाया जा रहा है। इस विशेष दिन को लेकर बिलासपुर खाटूश्याम जी मंदिर में भी भव्य तैयारियों के साथ खाटू श्याम का जन्म उत्सव मनाया जा रहा है। खाटू श्याम जी के मंदिर में इस दिन विशेष आयोजन और आरती किया गया। जूना बिलासपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर में हर साल की तरह इस साल भी विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। जिसमें जन्माष्टमी की शाम 8:00 बजे संध्या आरती के दौरान खाटू श्याम बाबा को 11,000 चॉकलेट की माला पहनाई जाएगी। हर वर्ष इसी तरह अलग-अलग प्रकार से बाबा खाटू श्याम का श्रृंगार किया जाता है।

इस वर्ष 11,000 की चॉकलेट की माला आकर्षण का केंद्र है। सुबह 8:00 बजे से ही भक्तों की लाइन मंदिर में लगनी शुरू हो गई । दूर-दूर से भक्त बाबा खाटू श्याम के दर्शन को पहुंचते रहे । इसके साथ ही शाम को विशेष कार्यक्रम का आयोजन खाटू श्याम मंदिर में किया गया। हर साल की तरह इस साल भी खाटू श्याम मंदिर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित होकर बाबा श्याम से अपनी मनोकामना पूर्ति की आराधना करते नजर आ रहे है।

जन्माष्टमी पर खाटू श्याम मंदिर को मनमोहन रूप से सजा दिया जाता है। इसके साथ ही सुबह बाबा श्याम को फूलों का श्रृंगार किया जाता है। संध्या आरती के समय विशेष रूप से तैयार किए गए माला बाबा खाटू श्याम को अर्पण किए जाते हैं। जिसे देखने भक्तों की लाइन लगी हुई है। बिलासपुर शहर में एकमात्र बाबा खाटू श्याम का मंदिर जूना बिलासपुर में स्थित है। जहां हर साल भादो माह में कृष्ण जन्मोत्सव में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। वृंदावन में बनाए गए फूल बंगला श्रृंगार के तर्ज पर बाबा खाटू श्याम का श्रृंगार बिलासपुर खाटू श्याम मंदिर में किया गया है। इसके साथ ही सुबह से शाम तक बाबा श्याम को चढ़ाने वाले भोग प्रसाद के विभिन्न प्रकार तैयार किए गए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles