कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बिलासपुर में हर तरफ कृष्ण भक्तों की धूम मची है। गली मोहल्ले में नन्हे बच्चे कृष्ण जन्माष्टमी मनाने को उत्साहित नजर आ रहे हैं। शहर के हर क्षेत्र में मटकी फोड़ कार्यक्रम चल रहा है। गोल बाजार में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मोहल्ले के बच्चों ने भजनों के साथ हांडी फोड़ कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। जिसमें बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चे नाचते गाते और मटकी फोड़ते आनंद लेते दिखे। लगभग हर क्षेत्र में मटकी फोड़ कार्यक्रम देखा जा रहा है। छोटे से लेकर बड़े तक मटकी फोड़ कार्यक्रम काफी धूमधाम से करते नजर आ रहे हैं।

जन्माष्टमी के अवसर पर छोटे बच्चे ज्यादा उत्साहित रहते हैं। 2 दिन पहले से बच्चे मटकी बांधकर आज के दिन का विशेष रूप से इंतजार करते हैं। कि हम कब नाच गाने के साथ मटकी फोड़े। भगवान श्री कृष्ण को माखन अत्यंत प्रिय था। उनसे बचने के लिए माता यशोदा माखन का मटका ऊंचाई पर टांग देती तो बाल गोपाल अपने साथियों के साथ इसी तरह से मटकी तक पहुंचकर माखन चुराते। तो वही गोपियों के माखन से भरे मटकों को फोड़कर भी वे माखन खाते थे। इसी लीला का प्रदर्शन कृष्ण भक्त कर रहे हैं।



