Homeहमर बिलासपुरश्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कुछ लोगों हाथ में फरसा, हॉकी...

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कुछ लोगों हाथ में फरसा, हॉकी स्टिक, बेसबॉल लेकर निकाली रैली, आपराधिक घटना का बना होता है डर।

जन्माष्टमी के अवसर पर बिलासपुर में हर तरफ कृष्ण भक्तों की धूम मची है। इस अवसर पर कई समाज के लोग रैली निकालकर त्यौहार मनाते नजर आ रहे हैं। लेकिन इसके साथ ही यह देखने को मिल रहा है कि कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कुछ अप्रिय तत्व शस्त्र प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। भगवान के जन्म उत्सव में इस तरह से शस्त्र प्रदर्शन करना कितना सही है आपको बता दे की बड़ी संख्या में हाथ में फरसा, हॉकी स्टिक, बेसबॉल लेकर लोग रैली में चल रहे थे।

बिलासपुर के कुछ ऐसे लोगों के कारण बिलासपुर में आपराधिक गतिविधियां बढ़ती ही जा रही है। भक्ति भाव से मनाने वाले त्योहारों में भी लोग शस्त्र प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच वाद विवाद में यह शस्त्र चलाएं भी जा सकते हैं। जिससे एक बड़ी घटना होने की आशंका भी जताई जा सकती है। यू धार्मिक कार्यक्रम में शस्त्र निकाल कर लहराना आम बात सी हो गई है। देखने वाली बात यह है कि इस पर कार्यवाही पुलिस प्रशासन आखिर कब करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments