Homeहमर बिलासपुरकोनी जोन कार्यालय के सामने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों...

कोनी जोन कार्यालय के सामने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों पर चल निगम का बुलडोजर, ढहाए अस्थाई कब्जे।

कोनी जोन कार्यालय के सामने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर अवैध निर्माण शुरू किया जा रहा था। जिसकी जानकारी तक जोन के अफसर को नहीं थी। निगम कमिश्नर के आदेश पर अतिक्रमण निवारण दस्ते ने कार्यवाही कर इसे ढहा दिया। इसके अलावा कोनी में अस्थाई कब्जे को भी तोड़ा गया। कोनी रोड में बिलासा ताल के बाद सड़क के एक और बे हिसाब कब्जा है। टीन के शेड से लेकर कुछ लोगों ने पॉलिथीन लगाकर कब्जा कर रखा है।

निगम द्वारा कई बार इसे हटाने की कार्यवाही भी की गई। लेकिन कब्जा धारी हर बार वापस आकर जम जा रहे हैं। जोन कार्यालय के पास बिलासा ताल के सामने सरकारी जमीन पर किसी ने कब्जा कर अवैध निर्माण शुरू कर दिया था। जिसकी जानकारी तक जोन के अफसरो को नहीं थी। इसकी शिकायत निगम कमिश्नर से की गई थी। इसके बाद कमिश्नर अमित कुमार के आदेश पर अतिक्रमण दस्ते ने अवैध निर्माण को हटा दिया। इसके अलावा बिलासा ताल के आगे सड़क पर जितने भी कब्जे थे उन्हें ढहाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments