बिलासपुर में केबल टीवी कर्मचारी की हत्या के मामले में संदिग्धों से की जा रही पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही पुलिस।

पुराना बस स्टैंड में केबल टीवी कर्मचारी की हुई जघन्य हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं हालांकि सूत्र यह भी बता रहे हैं कि पुराने बस स्टैंड में अंधेरी रात में हुई हत्या के मामले में पुलिस के हाथ उसके गिरेबान तक जरूर पहुंच गई है। लेकिन हत्यारे का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। शायद यही वजह है कि अब भी पुलिस संदेहियों से पूछताछ करने के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज ही खंगाल रही है। जिस तरह से पुराने बस स्टैंड शराब भट्टी के पास चंदू भाटा निवासी राहुल सिंह चौहान की शराब पीने के दौरान बेरहमी से हत्या कर दी गई, इस घटना को हुए तीन दिन हो चुके हैं बावजूद इसके पुलिस अब तक हत्यारे का पर्दाफाश नहीं कर सकी है।

हालांकि रात के अंधेरे में सीसीटीवी कैमरे से दूर हुई इस जघन्य हत्या को लेकर पुलिस के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती खड़ी हो गयी। पुलिस भी दिन-रात एक करते हुए लगातार संदेहियों से पूछताछ कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर अब भी हत्यारे की तलाश में ही जुटी हुई है। वही इस घटना के बाद से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। हर कोई हत्यारे का नाम जानना चाह रहा है और उसका फोटो देखना चाह रहा है। फिलहाल देखने वाली बात होगी कि बिलासपुर पुलिस आखिर हत्या के इस अनसुलझे मामले को कब तक सुलझा पाती है। जब इस सम्बंध में एएसपी से बात की गई तो वे पुरानी सफलता बताते नही थके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles