Homeहमर बिलासपुरदूसरे दिन भी दिखी जन्माष्टमी की धूम, बिलासपुर में हो रहे विविध...

दूसरे दिन भी दिखी जन्माष्टमी की धूम, बिलासपुर में हो रहे विविध सार्वजनिक आयोजन।

दो दिनों से जन्माष्टमी की धूम है। जगह-जगह श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मोहल्ले में दहीहंडी, राधाकृष्णन बनो प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुभम विहार में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉलोनी वासियों ने हिस्सा लिया।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुभम् विहार विकास समिति महिला मंडल द्वारा शुभम विहार में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें वार्ड क्रमांक 15 तथा 14 में आने वाली कॉलोनी शुभम विहार, ओम जोन लाफ़ागढ, सन सिटी के नागरिक एवं वरिष्ठ जन बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। उक्त कार्यक्रम में मटकी फोड़ प्रतियोगिता शलभ दीक्षित एवं राजू यादव के द्वारा आयोजित की गई जिसमें कॉलोनी के छोटे बड़े सभी बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। श्री राधा कृष्ण बनो प्रतियोगिता में बच्चों के साथ उनकी माता की मेहनत भी दर्शनीय थी। जिसका सफल संचालन श्वेता कौशल एवं आरती अवस्थी के द्वारा किया गया। कॉलोनी के बच्चों के द्वारा भक्ति संगीत में नृत्य कला का प्रदर्शन किया जिसमें श्री कृष्ण के बाल रूप एवं कृष्ण लीला को प्रदर्शित किया गया। जिसका संचालन रचना यादव एवं अलका चौबे के द्वारा किया गया।

प्रत्येक बच्चों को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दाऊ चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष विनोद यादव एवं सचिव राकेश चौबे के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने का पूर्ण श्रेय मनोज कौशल, संदीप अवस्थी, सुरेंद्र सिंह, शलभ दीक्षित, राजू यादव अभिषेक शर्मा, धर्मेंद्र चंद्राकर को दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments