Homeहमर बिलासपुरपुराने बस स्टैंड शराब भट्टी के पास हुए एक युवक की जघन्य...

पुराने बस स्टैंड शराब भट्टी के पास हुए एक युवक की जघन्य हत्या के मामले में 5 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस।

थाना तार बाहर अंतर्गत पुराने बस स्टैंड शराब भट्टी के पास हुए एक युवक की जघन्य हत्या के मामले में 5 दिन बाद भी पुलिस के हाथ पूरी तरह से खाली हैं। जिस तरह से हत्यारा पुलिस को छका रहा है उससे तो यही प्रतीत होता है कि पुलिस अंधेरे में ही हाथ पांव मार रही है। जबकि बता दे कि इस मामले की पड़ताल पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ-साथ विशेष टीम और तारबाहर पुलिस भी कर रही है। रोजाना घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं वहीं अब तक हत्या के संबंध में घटनास्थल सहित आसपास के क्षेत्र से सैकड़ो लोगों से पूछताछ करने के साथ दर्जनों संदेहियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। फिर भी पुलिस हत्यारे के गिरेबान से कोसों दूर है। पुराने बस स्टैंड में रात के अंधेरे में हुए हत्या की खबर आग की तरह बिलासपुर सहित प्रदेश भर में फैल गई है। जिस तरह से 5 दिन बीत जाने के बावजूद हत्यारे पुलिस के पकड़ से कोसो दूर है। इसको लेकर बिलासपुर पुलिस की फजीहत भी जमकर हो रही है।

वर्तमान समय में आलम यह है कि हत्या के बाद पिछले कुछ दिनों से थाना तारबाहर में हत्या के मामले को सुलझाने में ही सारे पुलिसकर्मी उलझे हुए हैं। छोटे-मोटे मामलों पर तो तार बहार पुलिसकर्मी ध्यान तक नहीं दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस के लिए हत्या के मामले को सुलझाना ही एक बहुत बड़ी चुनौती बन कर रह गई है। संदेह है कि दो लोगों ने मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया है, जो घटना को अंजाम देने के बाद अलग-अलग दिशाओं में भागे हैं, उनके वीडियो तो मिले हैं लेकिन वे इतने धुंधले है कि उनकी पहचान स्पष्ट नहीं हो रही है। अब पुलिस तकनीकी आधार पर उनकी तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments