गुरुवार की दोपहर अचानक मौसम ने बदली करवट, आसमान में काले बादल के साथ हुई तेज बारिश।

पिछले दो से तीन दिनों से बारिश नही होने से एक बार फिर से उमस भरी गर्मी का दौर शहर में देखा जा रहा था, जिसके बाद गुरुवार की दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादल मंडराने लगे। वही इसके बाद यह बादल जमकर बरसे और लगभग आधे घंटे तक शहर में मूसलाधार बारिश देखने को मिली। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट देखी गई और गर्मी से लोगों ने भी राहत की सांस ली। हालांकि बंगाल की खाड़ी में अचानक बने सिस्टम की वजह से बताया जा रहा है कि अगले 1 से 2 दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह से बना रहेगा और रुक-रुक कर बारिश छत्तीसगढ़ सहित बिलासपुर जिले के आसपास होती रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles