Homeहमर बिलासपुरडिपुपारा में चाकू लहरा कर लोगों को डराने धमकाने के मामले में...

डिपुपारा में चाकू लहरा कर लोगों को डराने धमकाने के मामले में युवक गिरफ्तार।

थाना तारबाहर पुलिस ने गुंडे बदमाशों पर कार्यवाही करते हुए डिपुपारा में चाकू लहरा कर लोगों को डराने धमकाने के मामले में युवक को गिरफ्तार किया है। तारबाहर टीआई गोपात सतपति ने बताया कि तारबाहर निवासी आदिल कुरैशी और हर्ष वर्धन ने थाना तार बहार उपस्थित होकर शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि डिपुपारा निवासी खिलेश उर्फ गौरव यादव और अंकुश यादव उनसे जबरिया विवाद करते हुए अपने पास रखें तलवार नुमा चाकू से उन पर हमला करने का प्रयास किया।

हालांकि इस दौरान में पीछे हट गए जिससे उनकी जान बाल बाल बच गयी। शिकायत मिलते हैं पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने तत्काल घटनास्थल में दबिश देकर दोनों ही आरोपियों को धर दबोचा। इस दौरान गौरव यादव के कब्जे से पुलिस ने एक तलवार नुमा धारदार चाकू बरामद किया। जिसके खिलाफ आर्म्स एक्स के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, वही अंकुश यादव के तार अन्य मामलों से जुड़े होने की आशंका जताते हुए पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments