Homeहमर बिलासपुरगुरुवार को तालापारा में आयोजित की गई बालमुकुंद स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी...

गुरुवार को तालापारा में आयोजित की गई बालमुकुंद स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम।

गुरुवार को तालापारा के बालमुकुंद स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया, इस दौरान राधा कृष्ण बनो प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और वही झूला सजाया गया जिसमें राधा और कृष्णा को झुलाया गया, वहीं हांडी फोड़ प्रतियोगिता भी की गई। इस दौरान बच्चों ने कलात्मक पेंटिंग का भी प्रदर्शन किया, जिसमे बांसुरी और मोर पंख से आकर्षक चित्रकारी की गई।

इस दौरान कृष्ण बने बच्चे ने बताया कि वर्तमान में भगवान कृष्ण के संदेश प्रासंगिक है, महाभारत में अर्जुन को दिए भागवत कथा का श्रवण आज भी मार्गदर्शन के लिए होता है, तो वही राधा बनी एक छात्रा ने बताया कि कृष्ण और राधा के अटूट प्रेम का प्रतीक कृष्ण लीला है, रासलीला के जरिए भगवान के प्रेम के स्वरूप को दिखाया गया है ,वही स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृष्ण जन्माष्टमी स्कूल में धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसमें बच्चे बढ़-चढ़कर विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments