Homeहमर बिलासपुरपहले लोन के पैसों से की अय्यासी, फिर भाटापारा के एक सुने...

पहले लोन के पैसों से की अय्यासी, फिर भाटापारा के एक सुने मकान में ताला तोड़कर किए लाखों के जेवर पार, बिलासपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

भाटापारा टेउराम कालोनी स्थित एक घर का ताला तोड़कर लाखो के जेवर की चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा की गई थी। जिसमे शामिल एक आरोपी को पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार किया था। जिसने पूछताछ में बिलासपुर के अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। मामले में शामिल एक नाबालिग को पकड़कर पूछने पर उसने बताया कि चोरी के 14 तोला सोना को अपनी माँ के नाम से अपने साथी के साथ मिलकर बिलासपुर के एक बैंक से 5 लाख का गोल्ड लोन लिया। लोन की राशि मे से लगभग 2 लाख 50 हजार आरोपी ने अपने मौज मस्ती में खर्च कर दिया।

वहीं नाबालिग आरोपी आदतन चोरी का आरोपी है। जिसके खिलाफ आस पास के 4 जिलों में चोरी के मामले दर्ज है। फ़िलहाल पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी के साथ उसकी माँ और लोन दिलाने में मदद करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी किये गए 14 तोला सोने के जेवर और लोन लिए राशि मे से ढाई लाख को जप्त किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments