Homeहमर बिलासपुरपुराना बस स्टैंड में हुई टीवी कर्मचारी की जघन्य हत्या के मामले...

पुराना बस स्टैंड में हुई टीवी कर्मचारी की जघन्य हत्या के मामले में आया पुलिस का बयान, बोले-हत्यारे की शिनाख्ती कर ली गई है।

पुराने बस स्टैंड के पास केबल टीवी कर्मचारी की जघन्य हत्या के मामले में 7 दिनों बाद भी पुलिस के हाथ जरूर खाली हैं लेकिन दावा किया जा रहा है कि हत्यारे की शिनाख्ती कर ली गयी है। जो जल्द ही पुलिस के शिकंजे में होगा। बिलासागुड़ी में इस सम्बंध में जानकारी देते हुए एएसपी उमेश कश्यप ने मीडिया को बताया कि राहुल सिंह चौहान की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। हत्यारा नशे का आदि होने के साथ गम्भीर बीमारी से पीड़ित भी है।पुलिस हत्यारे की सरगर्मी से तलाश कर रही है। हत्यारे के परिवार वालों के साथ उसके परिचित के लोगों एवं संदेहियों की धर पकड़ कर उनसे भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्यारा पुलिस गिरफ्त में होगा। वहीं हत्या के मामले में पुलिस जल्द ही खुलासा करेगी।

गौरतलब है कि भले ही पुलिस हत्यारे के गिरेबान तक पहुंचने और उसकी शिनाख्ती को लेकर बड़े बड़े दावे कर रही है लेकिन सच्चाई यही है कि सनसनीखेज हत्या के मामले के 7 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली है। फिलहाल देखने वाली बात होगी कि आखिर पुलिस इस मामले का कब तक पर्दाफाश करती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments