शासन के तमाम दावों के बावजूद जरूरतमंद वर्ग तक योजनाओं का नहीं मिल पा रहा लाभ, मुंगेली में लोग झोपड़ी में रहने को मजबूर।

केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने कई अलग अलग योजनाए चलाई रही है । पर क्या ये योजनाएं जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रही है। मुंगेली नगर पालिका क्षेत्र के विनोवा भावे वार्ड है, जहाँ वर्षों से रह रहे संवरा जाति के लोग, जो मूल रूप से अनुसूचित जनजाति में आता है उनके पास जाकर देखने पर शासन की योजनाओं की जमीनी हकीकत सामने आती है।

इन लोगों के पास रहने को घर नही हैं, ये कपड़े और पोलीथीन से बनी झोपडी में रहते हैं, जमीन में सोते हैं, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ इन्हें नही मिला है। खाना बनाने के लिए इनको उज्ज्वला योजना का लाभ नही मिला है। ये झोपड़ी के सामने मिट्टी का चूल्हा रखकर खाना बनाते हैं। इन लोगों के परिवार के बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों को समाज कल्याण विभाग के योजनाओं द्वारा मिलने वाला ट्राईसाईकिल नही मिला है। इनको किसी भी प्रकार के शासन के रोजगार मूलक योजनाओं का लाभ नही मिल रहा है। कूड़े की ढेर से बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक पॉलीथिन इकट्ठा करते है या घर घर, मोहल्ले मोहल्ले जाकर कबाड़ी समान इकट्ठा कर बेचते हैं और इसी से अपने परिवार का गुजर बसर करते हैं।

वहीं कुछ लोग आज भी भिक्षावृत्ति का काम करते हैं। यहां पर निवासरत लगभग एक दर्जन से अधिक परिवार पूर्ण रूप से निरक्षर है और इनके बच्चे भी स्कूल नही जाते। परिवार के बुजुर्ग गंभीरा संवरा ने बताया कि उनके बच्चों के साथ स्कूल के अन्य बच्चे भेदभाव करते हैं जिसके चलते इनके बच्चे स्कूल नही जाते। इनको जल जीवन मिशन योजना का लाभ नही मिल रहा है। ये पीने योग्य पानी दूर हेण्डपम्प से जाकर लाते हैं। इनके झोपड़ियों के पास नाली की व्यवस्था नही है। इसलिए झोपड़ी के पास गंदगी पसरा हुआ है।

कहने को समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को घ्यान में रखकर योजना बनाया जाता है। जब जिला मुख्यालय के विनोबा भावे वार्ड की स्थिति ऐसी है तो दूरस्थ वनांचल गांवों की क्या स्थिति होगी अंदाजा लगाया जा सकता है।

दो दिनों पूर्व मुंगेली में नवपदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने कहा मैं मौके में स्वयं जाकर वस्तुस्थिति का परीक्षण करूंगा और शासकीय योजनाओं का उन लोगों को अभी तक लाभ क्यो नही मिला इस बात की जांच कराया जाएगा। साथ ही इन लोगो को यथासंभव जल्द लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा आश्वासन तो दिया गया है अब देखना होगा इन वंचितों को योजनाओं का लाभ मिल पाता है या नही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles