33.2 C
Bilāspur
Thursday, February 26, 2026
spot_img

सड़क निर्माण कार्य में गड़बड़ी के मामले में सेमरताल के ग्रामवासियों ने कलेक्टर से लगाई गुहार।

सड़क निर्माण कार्य में गड़बड़ी के मामले में शिकायत को लेकर सेमरताल के ग्रामवासियों ने कलेक्टर से गुहार लगाई है। बिलासपुर के सेमरताल में बनाई गई सड़क में बड़ी अनियमितता कर लाखों रुपए का बंदरबाट किया गया है। वहीं अतिरिक्त कक्ष निर्माण में भी भ्रष्टाचार किया गया है। जिसकी शिकायत को लेकर ठाकुर देव समिति ने कलेक्टर से शिकायत की है। इस मामले में एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों को भी शिकायत दी गई थी और निराकरण न होने पर कलेक्टर से ग्रामीणों ने जांच और दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि नहर पार से लेकर ठाकुर देव परिसर तक सीसी रोड़ का 2023 में कार्य पूरा गया किया गया था। जो काफी गुणवत्ताहीन होने के कारण खराब हो गई है। सड़क निर्माण कार्य में अच्छे से निर्माण कार्य नहीं किए जाने, सीमेंट गिट्टी का सही से उपयोग न करने पर पूरी सड़क खराब हो गई है। जिसको लेकर ग्रामीण बहुत परेशान हो रहे हैं ।1 साल में ही 2 लाख 60 हजार खर्च कर बनी सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई और अब तक इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। जिस पर जिला प्रशासन से अपील की गई है कि जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles